नवम्बर 17, 2025 11:27 पूर्वाह्न

views 188

मक्का से मदीना जा रही एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, कई भारतीय जायरीनों के मारे जाने की आशंका

मक्का से मदीना जा रही एक यात्री बस के एक डीजल टैंकर से टकरा जाने से कई भारतीय जायरीनों के मारे जाने की आशंका है। सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना भारतीय समयानुसार रात लगभग डेढ बजे मुफ़रीहाट नामक स्थान पर हुई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यह समूह मक्का से अपनी रस्में पूरी करके लौट रहा था और दुर्घटना के समय मदीना जा रहा था। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सऊदी अरब के मदीना में भारतीय नागरिकों के साथ हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट ...

अगस्त 4, 2024 1:18 अपराह्न

views 93

उत्तर प्रदेश: इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत और 35 घायल

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कल रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से एक बस के गिरने से सात लोगों की मृत्‍यु हो गई और 35 घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त बस एक कार से टकरा गई। इसके बाद वह एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। इटावा के एसएसपी ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि नगालैंड नंबर की यह डबल डेकर बस रायबरेली से दिल्ली जा रही थी। 

जुलाई 10, 2024 11:30 पूर्वाह्न

views 106

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में टैंकर से टकराई डबल डेकर बस, 18 लोगों की मौत और 19 घायल

  उत्तर प्रदेश में आज सुबह उन्नाव जिले के बांगरमऊ के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस के दूध के टैंकर से टकरा जाने से 18 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। यह बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी। इस भीषण दुर्घटना में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार कुछ लोग झटके से बस से बाहर जा गिरे। पुलिस और अन्य आपातकालीन कर्मी पीड़ितों को निकालने और घायलों को अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियो...

जुलाई 8, 2024 12:29 अपराह्न

views 88

हरियाणा: पंचकूला में हरियाणा रोडवेज की बस पलटने से 50 से ज्यादा यात्री घायल, ड्राइवर और कंडक्टर सस्पेंड

आज सुबह हरियाणा के पंचकूला में पिंजौर के पास हरियाणा रोडवेज की एक बस पलट गई, जिसमें 50 से अधिक यात्री घायल हो गए। इस मामले में हरियाणा सरकार ने बस के ड्राइवर संदीप कुमार और कंडक्टर यशपाल को सस्पेंड कर दिया है। हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि हादसे की जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी जिस रूट पर बस हादसा हुआ है । घायलों को पिंजौर अस्पताल और पंचकूला के सेक्टर छह सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और कुछ को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।