नवम्बर 21, 2025 8:55 पूर्वाह्न
75
ब्राज़ील: कॉप-30 जलवायु शिखर सम्मेलन के मुख्य स्थल पर कल लगी आग, 13 लोग घायल
ब्राज़ील के बेलेम में कॉप - 30 जलवायु शिखर सम्मेलन के मुख्य स्थल पर कल आग लग गई जिसमें तेरह लोग घायल हो गए। आग समारोह स्थल 'ब्लू ज़ोन' में लगी जिसके कारण हज़ारों लोगों को वहाँ से बाहर निकलना पड़ा। यहां सभी बैठकें, वार्ताएँ, मीडिया सेंटर और मुख्य प्लेनरी हॉल सहित सभी उच्च-स्तरीय गणमान्य व्यक्तियों के कार्यालय स्थित हैं। आग की खबर मिलते ही लोग सुरक्षा के लिए सभी निकास द्वारों से बाहर निकल आए। आयोजन समिति ने कहा कि सभी घायलों का मौके पर ही चिकित्सा सुविधा दी गई तथा उनकी स्थिति पर नज़र रखी जा रही है...