जुलाई 20, 2024 1:34 अपराह्न

views 12

तेलंगाना कौशल विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना के लिए जल्द पेश होगा बिल

    तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने विधानसभा के बजट सत्र में तेलंगाना कौशल विश्‍वविद्यालय स्‍थापना से जुडे बिल को पेश करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। हैदराबाद में स्‍थापित किये जाने वाले इस कौशल विश्‍वविद्यालय में पहले वर्ष में दो हजार छात्रों को दाखिला दिया जायेगा। विश्‍वविद्यालय में 17 पाठ्यक्रम चलाये जायेगें और प्रतिवर्ष 20 हजार छात्र प्रशिक्षित किये जायेगें। मुख्‍यमंत्री ने यह बात अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कही। कौशल विश्‍वविद्यालय इसी वर्ष शुरू करने की योजना ह...