जनवरी 21, 2026 5:47 अपराह्न

views 37

बलूचिस्‍तान में जबरन गायब करने के मामलों में वृद्धि हुई है: बलोच मानवाधिकार परिषद

बलोच मानवाधिकार परिषद ने बताया है कि पिछले साल बलूचिस्‍तान में जबरन गायब करने के मामलों में वृद्धि हुई है। इस दौरान गुमशुदगी के चौदह सौ से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। यह प्रांत में मानवाधिकारों से जुड़ी चिंताओं को उजागर करते हैं।    

नवम्बर 16, 2025 8:27 पूर्वाह्न

views 34

बलूच राष्ट्रीय आंदोलन ने बलूच शहीद दिवस पर बलूचिस्तान के कई ज़िलों में स्मृति समारोह आयोजित किए

बलूच राष्ट्रीय आंदोलन-बीएनएम ने बलूच शहीद दिवस के उपलक्ष्य में पूरी दुनिया और बलूचिस्तान के कई ज़िलों में स्मृति समारोह आयोजित किए। इसमें राजनीतिक नेताओं और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस क्षेत्र पर पाकिस्तान के कब्ज़े और बढ़ते मानवाधिकार संकट का उल्लेख किया। दुनिया भर के बलूच समुदायों ने 13 नवंबर को बलूच शहीद दिवस के रूप में मना कर  बलूचिस्तान के राष्ट्रीय अधिकारों, सम्मान और स्वतंत्रता के लिए अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बलूचिस्तान के अवारन ज़िले में आंदोलन के अध्यक्ष नसीम बल...

अक्टूबर 30, 2025 6:38 अपराह्न

views 51

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में पुलिस मोबाइल पर ग्रेनेड हमले में दो पुलिस अधिकारी सहित 13 लोग घायल

पाकिस्तान में बलूचिस्तान के डेरा मुराद जमाली में पुलिस मोबाइल पर ग्रेनेड हमले में दो पुलिस अधिकारी सहित 13 लोग घायल हो गए।   एक अन्‍य घटना में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने उसी क्षेत्र में जाफ़र एक्सप्रेस यात्री ट्रेन पर हमला किया, गोलियाँ चलाईं और चार रॉकेट दागे। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई से हमलावरों को पीछे हटना पड़ा। इस वर्ष की शुरुआत में बोलन घाटी में ट्रेन का अपहरण कर लिया गया था, जिसमें 21 यात्रियों की मौत हुई थी। बार-बार हो रही हिंसा अपने परिवहन मार्गों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्...

सितम्बर 12, 2025 8:04 अपराह्न

views 24

दिल्ली-काठमांडू डीटीसी बस सेवा अस्थायी रूप से स्थगित

दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी और काठमांडू के बीच चलने वाली दिल्‍ली परिवहन निगम-डीटीसी की बस सेवा फिलहाल स्‍थगित कर दी गई है। एक प्रेस वार्ता में उन्‍होंने बताया कि दिल्‍ली से काठमांडू मार्ग पर दो बसें भारत की ओर से और दो बसें नेपाल की ओर से चलाई जाती थी। श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान हालात के कारण एक बस नेपाल में ही रुकी हुई है, लेकिन वह सुरक्षित स्‍थान पर है। उन्‍होंने बताया कि हालात सामान्य होने तक इस मार्ग पर बस सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी।

सितम्बर 12, 2025 8:00 अपराह्न

views 749

पाकिस्तान पर बलूचिस्तान में आतंकियों को बढ़ावा देने का आरोप

ब्रिटेन आधारित क्रॉनिकल की समाचार रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान प्रांत में लोगों को जबरन गायब किया जा रहा है और गैर-न्‍यायायिक हत्‍याएं हो रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दायेश जैसे आंतकी गुट सरकारी संरक्षण के तहत काम कर रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि खुज़दार और मस्‍तुंग में आंतकी गतिविधियों के लिए प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं और भर्तियां की जा रही हैं। पाकिस्‍तान सरकार द्वारा समर्पित इन आंतकियों ने बलूच के लोगों, शिया समूह और नागरिक समाज को निशाना बनाया है। रिपोर्ट...

मार्च 6, 2025 6:59 पूर्वाह्न

views 36

पाकिस्तान: बलूचिस्तान के एक बाजार में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत, पांच घायल

  पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के एक बाजार में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि खुजदार के नाल बाजार में खड़ी एक मोटरसाइकिल में विस्‍फोटक लगा हुआ था। नाल पुलिस स्टेशन के प्रभारी बहावल खान पिंडरानी ने मीडिया से बातचीत में हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है। खुजदार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जावेद जेहरी ने बताया कि विस्फोट में कुछ वाहन भी नष्ट हो गए है। एक बयान में बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती न...