नवम्बर 3, 2025 5:09 अपराह्न

views 125

भारतीय ओलंपिक संघ: एशियाई युवा खेलों में पदक जीतने वाले खिलाडियों को पुरस्कार देने की घोषणा की

भारतीय ओलंपिक संघ ने बहरीन में हाल में समाप्त एशियाई युवा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाडियों को पांच लाख, रजत पदक जीतने वालों को तीन लाख और कांस्य पदक विजेताओं को दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।   चौथे स्थान पर रहने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 50,000 रुपये जबकि स्वर्ण जीतने वाली पुरुष और महिला कबड्डी टीमों को 10-10 लाख रुपये मिलेंगे। पदक विजेता खिलाड़ियों के कोचों को भी एक-एक लाख रुपये मिलेंगे।    

अक्टूबर 24, 2025 8:31 अपराह्न

views 171

एशियाई युवा खेल: भारत के वीर भादू ने मिक्‍स्‍ड मार्शल आर्ट में देश के लिए कांस्‍य पदक जीत कर इतिहास रचा

बहरीन में एशियाई युवा खेलों में आज भारत के वीर भादू ने मिक्‍स्‍ड मार्शल आर्ट-एमएमए में देश के लिए कांस्‍य पदक जीत कर इतिहास रच दिया। इस स्‍पर्धा में यह भारत का पहला पदक है। उन्‍होंने पुरुषों के 80 किलोग्राम भार वर्ग में थाईलैंड के डेचाचोट बारीसरी को हरा कर पदक पर कब्‍जा किया।   पुरुषों की पांच हजार मीटर पैदल चाल में पलाश मंडल ने भी कांस्‍य पदक जीता। पलाश ने तीसरा स्‍थान हासिल किया। चीन के हाओजेझांग पहले और यूजी लू दूसरे स्‍थान पर रहे।   भारत दो स्‍वर्ण, तीन रजत और सात कांस्‍य सहित कुल ...