जून 27, 2024 12:51 अपराह्न

views 30

अमरीका के प्रतिनिधि सदन ने पाकिस्तान के आम चुनावों में लोकतंत्र और मानवाधिकारों के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया

अमरीका के प्रतिनिधि सदन ने पाकिस्तान के आम चुनावों में लोकतंत्र और मानवाधिकारों के समर्थन में एक द्विदलीय प्रस्‍ताव पारित किया है। सदन ने इस मामले में एक विस्तृत और स्वतंत्र जांच का आह्वान भी किया है। पाकिस्तान में लोकतंत्र और मानवाधिकारों के प्रति समर्थन देने वाले प्रस्ताव में 2024 के आम चुनावों में किसी प्रकार की अनियमितताओं की दावेदारी में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के महत्‍व पर बल दिया गया है। इस बीच प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने इसकी आलोचना की। उन्हो...

जून 25, 2024 9:01 पूर्वाह्न

views 18

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा प्रस्तावित युद्ध विराम समझौते के लिए प्रतिबद्ध है इजरायल: बेंजामिन नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल बंधकों की रिहाई के बदले अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा प्रस्तावित युद्ध विराम समझौते के लिए प्रतिबद्ध है। विपक्ष द्वारा बुलाए गए विशेष नेसेट प्लेनम सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी स्थिति अपरिवर्तित बनी हुई है।   अमरीकी राष्ट्रपति ने चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए सर्वप्रथम मई के अंत में समझौते का प्रस्ताव पेश किया था। इजरायली पक्ष ने इस घोषणा के द्वारा पहली बार पुष्टि की है कि इजरायल प्रस्ताव को मंजूरी देता है और उ...

जून 19, 2024 8:52 पूर्वाह्न

views 38

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लगभग पांच लाख प्रवासियों को नागरिकता देने के लिए नए प्रयास करने की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन सैकड़ों प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करने का रास्ता निकालने के लिए नए प्रयास की घोषणा की है उन्होंने अमरीकी नागरिकों से विवाह किया है लेकिन उन्हें कानूनी तौर पर देश में रहने का अधिकार नहीं है। इस कार्रवाई से लगभग पांच लाख प्रवासियों को उनके देश वापस भेजने से बचाया जा सकेगा। जो बाइडेन का यह कदम उनके प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप की उस योजना के एकदम विपरीत है जिसके तहत बड़े पैमाने पर प्रवासियों को उनके देश वापस भेजा जाना था। नई नीति से उन लोगों को...

जून 17, 2024 9:34 पूर्वाह्न

views 32

भारत और अमरीका के बीच आज नई दिल्‍ली में शुरू होगी महत्‍वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी पहल पर दूसरी वार्षिक बैठक

भारत और अमरीका के बीच महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी पहल पर दूसरी वार्षिक बैठक आज नई दिल्‍ली में शुरू होगी। दो दिन की बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि मुख्य रूप से पिछले वर्ष 31 जनवरी को वाशिंगटन में हुई बैठक के दौरान विचार-विमर्श के दायरे में आई सभी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की जाएगी। इसमें तेजस मार्क-दो लड़ाकू विमानों के लिए जेट इंजन से संबंधित प्रौद्योगिकी ...

जून 17, 2024 9:22 पूर्वाह्न

views 30

अमरीका और भारत के रणनीतिक साझेदारी फोरम की 7वीं वार्षिक लीडरशिप शिखर बैठक आज वांशिगटन में शुरू होगी

लोकसभा चुनाव के बाद पहले उच्‍चस्‍तरीय अमरीका-भारत संवाद के तहत दोनों देशों के रणनीतिक साझेदारी फोरम की सातवीं वार्षिक लीडरशिप शिखर बैठक आज शाम वाशिंगटन में शुरू होगी। बैठक में दोनों देशों के नीति निर्माताओं, व्यवसाय जगत प्रमुखों, राजनीतिज्ञों, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रमुख हितधारकों को विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा। सम्मेलन के दौरान महत्वपूर्ण तकनीकी पहल के अलावा, भारत-अमरीका आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने पर भी विचार होगा। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन महत्वप...

जून 14, 2024 11:02 पूर्वाह्न

views 33

अमरीका और यूक्रेन ने इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए

अमरीका और यूक्रेन ने कल इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर कीव के साथ वाशिंगटन के दीर्घकालिक सुरक्षा संबंधों को रेखांकित करते हुए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इस द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी सहित 15 देशों द्वारा कीव के साथ समान दीर्घकालिक सुरक्षा समझौते के समापन के बाद हुआ है। खबरों के अनुसार, यह समझौता दोनों देशों के बीच सैन्य उपकरण, प्रशिक्षण और युद्धाभ्यास सहित सभी संभावित स्...

जून 13, 2024 11:26 पूर्वाह्न

views 38

टी-20 विश्व कप: भारत ने अमरीका को सात विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह बनाई, भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने झटके चार विकेट 

  आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने अमरीका को सात विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह बना ली है। न्यूयॉर्क में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमरीका ने आठ विकेट पर 110 रन बनाए। अमरीका के लिए नीतीश कुमार ने 27 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने चार विकेट लिए।      111 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही। अमरीका के सौरभ नेत्रावलकर ने शुरुआती ओवरों में ही विराट कोहली और रोहित शर्मा को आउट कर दिया। इसके बाद सूर्य कुमार यादव के शानदार अर्धशतक और शिवम दुबे के साथ उनकी साझेदारी के बल पर भार...

जून 13, 2024 8:44 पूर्वाह्न

views 36

टी-20 विश्व कप: भारत ने अमरीका को 7 विकेट से हराकर सुपर- 8 में अपनी जगह पक्की की

  आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने अमरीका को 7 विकेट से हराकर सुपर- 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमरीका ने 110 रन बनाए। अमरीका के लिए नीतीश कुमार ने 23 गेंदों पर सर्वाधिक 27 रन की पारी खेली। वहीं भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने चार विकेट लिए।   111 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही। अमरीका के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर ने अपने शुरुआती ओवरों में ही विराट कोहली को शून...

जून 11, 2024 9:49 पूर्वाह्न

views 37

संयुक्त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने इजरायल और गाजा के बीच युद्ध विराम के लिए अमरीका की प्रस्तावित योजना का अनुमोदन किया

संयुक्त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने इजरायल और गाजा के बीच युद्ध विराम के लिए अमरीका की ओर से प्रस्तावित योजना का अनुमोदन कर दिया है। इस प्रस्‍ताव के अंतर्गत पूरी तरह से युद्ध विराम, हमास की ओर से बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई, मारे गए बंधकों के अवशेषों की वापसी और फिलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली के लिए शर्तें निर्धारित की गई हैं। अमरीका सहित सुरक्षा परिषद के 15 में से 14 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में मत दिया जबकि रूस बैठक से बाहर रहा। प्रस्ताव में कहा गया है कि इजरायल ने युद्ध विराम के प्रस्ताव को...