जून 17, 2024 6:31 अपराह्न
16
‘मिशन लाइफ’ नामक एक विशेष पैकेज प्रस्तुत करेगा मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 18वां संस्करण
टिकाऊ जीवन शैली को प्रोत्साहन देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिक जिम्मेदारी की भावनोत्पत्ति के प्रयास में, मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) का 18वां संस्करण "मिशन लाइफ" नामक एक विशेष पैकेज प्रस्तुत करेगा। सीएमएस वातावरण द्वारा प्रस्तुत इस संग्रह में पांच विचारपूर्वक चुनी गई फ़िल्में शामिल हैं, जो मानवता और पृथ्वी के बीच जटिल व सहजीवी संबंधों को प्रस्तुत करती हैं। ये फ़िल्में ब्रह्मांड के साथ हमारे गहरे संबंध की मार्मिक याद दिलाती हैं और सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व की महत्व...