जून 28, 2024 4:55 अपराह्न
18
नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर विपक्ष के विरोध के कारण लोकसभा को आज दिन भर के लिए स्थगित करना पड़ा
नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर विपक्ष के विरोध के कारण लोकसभा को आज दिन भर के लिए स्थगित करना पड़ा। राज्यसभा को भी तीन बार स्थगित करना पड़ा। पहले स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो कांग्रेस सदस्यों ने इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम-डीएमके, तृणमूल कांग्रेस- टीएमसी, समाजवादी पार्टी और अन्य सदस्य वेल में आ गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इस मुद्दे पर विचार के लिए एक समित...