अगस्त 9, 2024 9:35 अपराह्न
20
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2024 परीक्षा में देरी की याचिका खारिज की
सर्वोच्च न्यायालय ने आज राष्ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा - नीट पीजी 2024 की परीक्षा में देरी करने की याचिका खारिज कर दी है, यह परीक्षा 11 अगस्त को होने वाली है। अदालत ने कहा कि 2 लाख छात्रों के भविष्य को खतरे में डालना अन्याय होगा। याचिका में तर्क दिया गया था कि परीक्षा के लिए निर्धारित शहर परीक्षार्थियों के लिए बहुत असुविधाजनक थे। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा ने कहा कि, सैद्धांतिक रूप से न्यायालय परीक्षा को पुनर्निर्धारित नहीं क...