जुलाई 19, 2024 9:57 पूर्वाह्न
13
विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज से भूटान की दो दिन के सरकारी दौरे पर होंगे
विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज से भूटान की दो दिन के सरकारी दौरे पर होंगे। इस दौरान श्री मिस्री भूटान नरेश से मुलाकात करेंगे। श्री मिस्री वहां के प्रधान मंत्री, विदेश मामलों और विदेश व्यापार मंत्री से भी भेंट करेंगे। इसके अलावा उनका वहां के विदेश सचिव और भूटान की शाही सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है। दोनों विदेश सचिव भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता ('योजना वार्ता') की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित उच्च स्तर...