अप्रैल 26, 2024 8:35 अपराह्न
18
भारतीय वायुसेना ने आज नई दिल्ली के राष्ट्रीय समर स्मारक परिसर में वायुसेना अलंकरण समारोह का आयोजन किया
भारतीय वायुसेना ने आज नई दिल्ली के राष्ट्रीय समर स्मारक परिसर में वायुसेना अलंकरण समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर एयरचीफ मार्शल वी0 आर0 चौधरी ने वायुसेना के 51 वीरों को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया। इन पुरस्कारों में तीन युद्ध सेवा पदक, सात वायु सेना वीरता पुरस्कार, 13 वायुसेना पदक और 28 विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं। इस अवसर पर एयर चीफ मार्शल चौधरी ने प्रत्येक पुरस्कार विजेता को उनके वीरतापूर्ण कार्यों और भारतीय वायु सेना में विशिष्ट सेवा के लिए बधाई दी। हमारे संवाददाता ने...