अप्रैल 27, 2024 7:24 अपराह्न

views 30

महिलाओं की सहायता राशि मौजूदा 75 हजार से बढाकर डेढ लाख कर दी जाएगी- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्‍यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी

      वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्‍यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने आज तादेपल्‍ली के पार्टी कार्यालय में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार ने 2019 के चुनाव घोषणा पत्र में जो वायदे किए थे उनमें से 99 प्रतिशत पूरे हो गए हैं। उन्‍होंने आश्‍वासन दिया कि अगर उनकी पार्टी सत्‍ता में आती है तो मौजूदा सभी कल्‍याणकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे। श्री रेड्डी ने कहा कि महिलाओं की सहायता राशि मौजूदा 75 हजार से बढाकर डेढ ल...