अगस्त 9, 2024 8:37 अपराह्न
9
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा: रूसी सेना में भर्ती भारतीय नागरिकों के 91 मामले सामने आए
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज कहा कि रूस की सेना में भर्ती हुए भारतीय नागरिकों के अब तक 91 मामले सामने आए हैं। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि उनमें से आठ का निधन हो गया है और चौदह को छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि 69 भारतीय नागरिक रूस की सेना से रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से लेता है। भारत इस मुद्दे को कई बार रूस के विदेश मंत्री के समक्ष रख चुका है। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री ...