मई 30, 2024 4:37 अपराह्न

views 10

मंडलायुक्त कांगड़ा ए. शाइनामोल ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ‘लोकतंत्र उत्सव वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मंडलायुक्त कांगड़ा ए. शाइनामोल ने स्वीप के अन्तर्गत चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज वीरवार को अपने कार्यालय परिसर से ‘लोकतंत्र उत्सव वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संतोष कुमार और उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा भी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने बताया कि आगामी 1 जून को होने वाले चुनावों के लिए निर्वाचण आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाए गए हैं, जिनमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्...