अगस्त 1, 2024 4:37 अपराह्न

views 16

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुु ने स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुु ने स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी  है। राष्ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्वप्निल कुसाले पुरुषों की पचास मीटर राइफल तीन पोजीशन श्रेणी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि भारत ने एक ही ओलंपिक खेलों में निशानेबाजी स्पर्धा में तीन पदक जीते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि पूरे निशानेबाजी दल ने भारत को गौरवान्वित किया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगामी आयोजनों के लिए शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपत...