अगस्त 1, 2024 7:43 अपराह्न
6
राज्यसभा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा हुई
राज्यसभा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा हुई। चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के वादे को पूरा नहीं कर पाने के लिए सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राज्यों में किसानों की आय में कमी आई है। श्री सुरजेवाला ने यह भी कहा कि बजट में कृषि के लिए आवंटन कम हो गया है। उन्होंने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने की मांग की। भाजपा के सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने क...