अप्रैल 6, 2024 8:04 अपराह्न
23
मिजोरम में आगामी लोकसभा चुनाव पिछले संसदीय चुनाव की तरह शांतिपूर्ण होंगे: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मधुप व्यास
मिजोरम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मधुप व्यास ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव पिछले संसदीय चुनाव की तरह शांतिपूर्ण होंगे। आज उन्होंने आकाशवाणी समाचार से बातचीत में कहा कि मिजोरम में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनावों का इतिहास रहा है और राज्य निर्वाचन आयोग इसे सुनिश्चित करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। श्री व्यास ने कहा कि 19 अप्रैल को राज्य में 12076 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन हजार राज्य पुलिस कर्मियो...