जुलाई 12, 2024 8:52 अपराह्न

views 12

भारत और कतर ने द्विपक्षीय व्यापार में सभी बाधाओं का समाधान करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की

भारत और कतर ने द्विपक्षीय व्यापार में सभी बाधाओं का समाधान करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की है। वाणिज्य और अन्य मंत्रालयों तथा संगठनों का एक प्रतिनिधि मण्डल संयुक्त कार्य समूह की बैठक के अंतर्गत इस महीने की 10 तारीख को दोहा में कतर के अपने समकक्ष अधिकारियों से मिला था।   बैठक में दोनों पक्षों ने खाद्य सुरक्षा पर समझौता ज्ञापनों तथा व्यापार में सहयोग और वस्तुओं पर सीमा शुल्क के संबंध में जारी बातचीत की समीक्षा की। दोनों पक्षों ने रत्न और आभूषण, स्थानीय मुद्रा में व्यापार, औषधि, खाद्य प्रसंस्‍करण, ...