जुलाई 22, 2024 11:27 पूर्वाह्न जुलाई 22, 2024 11:27 पूर्वाह्न

views 2

हिंसा और विरोध प्रदर्शन के बीच बांग्लादेश में पढ़ रहे भारतीय विद्यार्थी वापस स्वदेश लौटे

बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच अब तक साढे चार हजार से अधिक भारतीय विद्यार्थी स्वदेश लौट चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ढाका में भारतीय उच्‍चायोग सीमा चौकी तक भारतीय नागरिकों की सुरक्षित यात्रा का प्रबंध कर रहा है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि नेपाल के 500, भूटान के 38 और मालदीव का एक विद्यार्थी भी बांग्लादेश से भारत पहुंचा है। उच्‍चायोग और उप-उच्‍चायोग भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए स्‍थानीय प्राधिकरणों के लगातार संपर्क में है। बांग्लादेश के विभिन्‍न विश्वविद्यालयों में शेष वि...