जुलाई 3, 2024 7:25 अपराह्न
20
सरकार मणिपुर में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार मणिपुर में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मणिपुर में शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों से बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने स्वयं मणिपुर जाकर शांति के प्रयासों का नेतृत्व किया। श्री मोदी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को भी समस्याओं का समाधान खोजने और शांति सुनिश्चित...