मार्च 12, 2024 7:47 अपराह्न मार्च 12, 2024 7:47 अपराह्न

views 9

आत्मनिर्भर भारत के बिना विकसित भारत की कल्पना संभव नहीं है–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत के बिना विकसित भारत की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर देश को विकसित करना है तो हमें दूसरों पर निर्भरता कम करनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के पोखरण में तीनों सेनाओं का 'भारत शक्ति' अभ्यास देखने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। भारत शक्ति अभ्‍यास में देश में ही निर्मित रक्षा उपकरणों की शक्ति का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि आज देश खाद्य तेल से लेकर आधुनिक लड़ाकू विमान बनाने तक हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरत...