अगस्त 9, 2024 7:57 अपराह्न

views 10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से बात की और उन्‍हें चोट से जूझने के बावजूद अपना दूसरा ओलंपिक पदक जीतने पर बधाई दी।   बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के अरशद नदीम के बारे में टिप्पणियों के लिए नीरज की मां सरोज देवी की भी सराहना की, जिन्होंने ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले नदीम के लिए खुशी व्यक्त करते हुए उन्‍हें ‘अपने बेटे जैसा’ बताया था।