जून 19, 2024 3:48 अपराह्न

views 12

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने वर्ल्ड फूड इंडिया-2024 पर मीडिया को संबोधित किया

  केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने आज नई दिल्ली में वर्ल्ड फूड इंडिया-2024 पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और यह किसानों की आय बढ़ाने और विकसित भारत के सपने को साकार करने में प्रमुख भूमिका निभा सकता है। श्री पासवान ने कहा कि यह क्षेत्र देश में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा कर सकता है। मंत्री ने कहा कि वह अगले पांच वर्षों में सब्जियों, फलों और अन्य उत्पादों की बर्बादी को कम करने पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि स...