जून 29, 2024 4:49 अपराह्न

views 12

नीट पेपर लीक मामले को लेकर सीबीआई की टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है

नीट पेपर लीक मामले को लेकर सीबीआई की टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच के लिए शनिवार को सीबीआई की टीम गुजरात के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंची। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई के अधिकारियों ने गुजरात के गोधरा, खेड़ा, अहमदाबाद और आणंद के कुल सात ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि पेपर लीक केस की जांच के दौरान कुछ इलेक्ट्रॉनिक सबूत हाथ लगे हैं। साथ ही गुजरात में संदिग्धों के होने की सूचना भी प्राप्त हुई है। सीबीआई ने इस मामले में झारखंड के हजारीबाग से एक पत्रका...