जून 29, 2024 8:24 अपराह्न
15
जापान के मध्य नीगाता प्रान्त में आज एक सामुदायिक सुविधा केन्द्र में विस्फोट
जापान के मध्य नीगाता प्रान्त में आज एक सामुदायिक सुविधा केन्द्र में विस्फोट के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने बताया कि, स्थानीय अग्निशमन केंद्र को याहिको में याहिको जनरल कल्चरल सेंटर में पाइपों को अलग करने के कार्य के दौरान विस्फोट की सूचना मिली। पुलिस और अग्निशमन विभाग के अनुसार विस्फोट इमारत के बेसमेंट में हुआ, जहां एयर कंडीशनिंग सिस्टम और शौचालयों का नवीनीकरण कार्य किया जा रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि नवीकरण के लिए इस महीने की शुरुआत स...