अगस्त 8, 2024 5:58 अपराह्न

views 14

जापान में 7 दशमलव एक तीव्रता का शक्तिशाली भूकम्‍प

  जापान में आज 7 दशमलव एक तीव्रता का शक्तिशाली भूकम्‍प आया। जापान के मौसम विभाग ने देश के तटवर्ती क्षेत्रों के लिए त्‍सुनामी की चेतावनी जारी की है। जानमाल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

अप्रैल 27, 2024 5:04 अपराह्न

views 25

जापान के बोनिन द्वीपसमूह पर आज दोपहर बाद आया शक्तिशाली भूकंप

      जापान के बोनिन द्वीपसमूह पर आज दोपहर बाद शक्तिशाली भूकंप आया। रिएक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6 दशमलव 9 मापी गई।  भूकंप का केन्‍द्र दक्षिण तोक्यो से लगभग आठ सौ 75 किलोमीटर दूर पश्चिमी तट के द्वीपसमूह में था। मध्‍य तोक्‍यो में भी भूकंप के हल्‍के झटके महसूस किये गये। जापान मौसम विभाग के अनुसार यह भूकम्‍प दोपहर बाद लगभग दो बजकर छत्तीस मिनट पर आया।     भूकंप की वजह से सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। अभी तक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं  है।