जुलाई 16, 2024 9:01 अपराह्न

views 20

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगनॉथ से पोर्ट लुइस में मुलाकात की

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगनॉथ से पोर्ट लुइस में मुलाकात की। डॉ0 जयशंकर ने श्री जगनॉथ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने भारत-मॉरीशस की विशेष और बढ़ती भागीदारी की समीक्षा की और इसके व्यापक होने की सराहना की। डॉ0 जयशंकर ने कहा कि वे भारत-मॉरीशस के संबंधों की मजबूती और सहयोग जारी रखने के उत्सुक हैं। श्री जगनॉथ और डॉ0 जयशंकर ने 12 सामुदायिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। दोनों नेताओं की उपस्थिति में अंतरिक्ष सहयोग, नेशनल...