अगस्त 5, 2024 2:03 अपराह्न

views 11

वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों में सातवें दिन भी शवों की तलाश जारी

  केरल के वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों में आज सातवें दिन भी शवों की तलाश जारी है। प्रभावित इलाके को 12 क्षेत्रों में बांटकर बचावकर्मी शेष शवों की तलाश में जुटे हुए हैं।

अगस्त 1, 2024 9:09 अपराह्न

views 12

केरल में वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 274

  केरल में वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 274 हो गई है। हादसे में घायल हुए 187 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 107 लोग लापता बताए जा रहे हैं।  70 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां 7000 से अधिक लोगों को रखा गया है।

अगस्त 1, 2024 7:49 अपराह्न

views 13

वायनाड में केरल के मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी कई लोग लापता हैं और मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है

  केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के हवाले से कहा कि वायनाड में मंगलवार को हुए भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक मुंडक्कई में बचे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आज वायनाड में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी कई लोग लापता हैं और मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। उन्होंने सेना के राहत और बचाव कार्यों की सराहना की।   श्री विजयन ने कहा कि प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए कदम उठाए जाएंगे और सुनिश्चित किया जायेगा कि बच्चों की शिक्षा प्रभाव...

जुलाई 31, 2024 8:40 अपराह्न

views 14

केरल में भूस्खलन प्रभावित वायनाड क्षेत्र में मरने वालों की संख्या 240, 191 लापता 

  केरल में भूस्खलन प्रभावित वायनाड क्षेत्र में मरने वालों की संख्या दो सौ 40 हो गई है। 191 लोगों के लापता होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्‍तर पर जारी है।   चालियार नदी की एक सहायक नदी पर चूरलमाला में सेना का पुल बनाने का काम तेज बारिश और नदी की तेज धाराओं के कारण बाधित है। बारिश कम होने के बाद शाम को निर्माण कार्य फिर से शुरू हुआ। भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित मुंडक्कई तक भारी मशीनरी ले जाने के लिए पुल का निर्माण महत्वपूर्ण है। कल भूस्‍खलन में पुल बह गया था, जिससे बचाव और राहत अभिया...