जुलाई 21, 2024 6:23 अपराह्न

views 35

केंद्र ने केरल सरकार को निपाह वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए जन स्‍वास्‍थ्‍य उपायों को तत्‍काल लागू करने की सलाह दी

  केंद्र ने केरल सरकार को निपाह वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए जन स्‍वास्‍थ्‍य उपायों को तत्‍काल लागू करने की सलाह दी है। मल्‍लपुरम जिले में निपाह वायरस से संक्रमित एक 14 वर्षीय लडके का उपचार चल रहा था, जिसकी आज मृत्‍यु हो गई। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बहु-सदस्‍यीय संयुक्‍त प्रकोप प्रतिक्रिया टीम राज्‍य में तैनात की जाएगी। यह टीम  मामले की जांच करने, महामारी के संपर्क की पहचान करने और तकनीकी सहायता प्रदान करने में राज्‍य की सहायता करेगी। मंत्रालय ने ...