जुलाई 5, 2024 8:11 अपराह्न

views 45

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह को संसदीय दल का अध्‍यक्ष बनाया गया है

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह को संसदीय दल का अध्‍यक्ष बनाया गया है। श्री सिंह को लगातार दूसरी बार राज्‍यसभा में दल का नेता बनाया गया है। लोकसभा और राज्‍यसभा में आम आदमी पार्टी के 13 सांसद हैं। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस संबंध में  लोकसभा और राज्‍यसभा दोनों के अध्‍यक्षों को सूचित कर दिया गया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री संजय सिंह ने इस नई जिम्मेदारी के लिए दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार व्‍यक्‍त किया है।