जुलाई 28, 2024 9:14 अपराह्न

views 19

आंध्र प्रदेश के राज्‍यपाल एस अब्‍दुल नजीर ने मनु भाकर को बधाई दी है

  आंध्र प्रदेश के राज्‍यपाल एस अब्‍दुल नजीर ने पेरिस ओलंपिक की दस मीटर एयर पिस्‍टल स्‍पर्धा में कांस्‍य पदक जीत कर इतिहास रचने और भारत को पहला पदक दिलाने पर मनु भाकर को बधाई दी है। राज्‍यपाल ने कहा मनु भाकर ने अपनी इस उपलब्‍धि से देश और देशवासियों का गौरव बढाया है। उन्‍होंने कामना की कि मनु भविष्‍य में ऐसी और उपलब्धियां हासिल करें।