जून 26, 2024 7:38 अपराह्न
17
अंतरराष्ट्रीय नशा और अवैध तस्करी निषेध दिवस आज विश्व भर में मनाया जा रहा है
अंतरराष्ट्रीय नशा और अवैध तस्करी निषेध दिवस आज विश्व भर में मनाया जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर जिला प्रशासन ने आज शहर में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते नशीले पदार्थों और अवैध तस्करी की समस्या से निपटना है। इन कार्यक्रमों के एक हिस्से के रूप में रामकृष्ण मिशन अस्पताल से आकाशदीप तक एक रैली का आयोजन किया गया। एक अन्य रैली बेज तिनली से उत्तर पूर्वी क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान - एनईआरआईएसटी गेट तक निकाली गई। दोनो रैलियों में न...