अगस्त 5, 2024 2:44 अपराह्न

views 34

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिन की सरकारी यात्रा पर फिजी पहुंची

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिन की सरकारी यात्रा पर फिजी के नाडी पहुंच गई हैं। फिजी के उप-प्रधानमंत्री बि‍लियम गावोका और भारत के उच्चायुक्त पी एस कार्तिकेयन ने उनकी अगवानी की। भारत के किसी राष्‍ट्रपति की यह पहली फिजी यात्रा है।