जुलाई 7, 2024 1:08 अपराह्न जुलाई 7, 2024 1:08 अपराह्न
5
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, पिछले 24 घंटे के दौरान छह लोगों की मौत
असम में पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ़ से छह और लोगों की मृत्यु के साथ ही राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 58 हो गई है। प्रदेश के 29 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और लगभग 24 लाख लोगों पर बाढ़ का बुरा प्रभाव पड़ा है। बाढ़ग्रस्त 107 राजस्व-क्षेत्रों के 3,500 से अधिक गांवों में करीब 68 हजार हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो गई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल ने पिछले 24 घंटे के दौरान 218 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। राज्य में ब्रह्मपुत्र, बराक और स...