जून 14, 2024 4:00 अपराह्न जून 14, 2024 4:00 अपराह्न
3
झारखंड में पेसा कानून की नियमावली लागू करने का प्रयास शुरू
झारखंड में पेसा कानून की नियमावली लागू करने का प्रयास शुरू हो गया है। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने कल मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को पेसा कानून की नियमावली को लेकर विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में एक बेहतर पेसा नियमावली लागू करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।