जुलाई 20, 2024 9:58 पूर्वाह्न | governments of UP and MP | Ken and Betwa

printer

यूपी और एमपी की राज्य सरकारों नेकेन और बेतवा लिंक परियोजना को तेजी से पूरा करने की अपील की

    केन्‍द्र सरकार ने उत्‍तर प्रदेश और मध्‍य प्रदेश सरकारों से केन और बेतवा लिंक परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के काम में तेजी लाने और सभी लंबित विस्‍तृत परियोजना रिपोर्ट को तेजी से पूरा करने की अपील की है।

 

    नदियों को जोड़ने की इस परियोजना में मध्‍य प्रदेश में केन नदी से पानी उत्‍तर प्रदेश में बेतवा नदी तक पहुंचाने का प्रस्‍ताव है। इस परियोजना के जरिए बुंदेलखण्‍ड क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जायेगा।

 

    केन-बेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण की संचालन समिति की कल नई दिल्‍ली में बैठक हुई। इसकी अध्‍यक्षता जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की सचिव देवाश्री मुखर्जी ने की।

 

    बैठक के दौरान सुश्री मुखर्जी ने बुंदेलखण्‍ड क्षेत्र के लिए इस परियोजना के महत्‍व के बारे में बताया। उन्‍होंने इस परियोजना के निर्माण में सर्वश्रेष्‍ठ प्रक्रिया अपनाने पर जोर दिया ताकि पर्यावरण, जैव विविधता के हितो की रक्षा के साथ-साथ सामुदायिक विकास किया जा सके। सुश्री मुखर्जी ने दूसरे चरण की शर्तों के अनुसार वन विभाग को समय पर जमीन हस्‍तांरित करने के लिए मध्‍य प्रदेश सरकार की सराहना भी की। उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश और मध्‍य प्रदेश से लिंक नहर के लिए भूमि अधिग्रहण के काम में तेजी लाने का अनुरोध किया है। सुश्री मुखर्जी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण और मध्‍य प्रदेश सरकार के अधिकारियों के साथ दौधन बांध के निर्माण और समय से पूरा करने पर चर्चा की।