जुलाई 11, 2024 4:30 अपराह्न | श्रीलंका-बागान मजदूरी

printer

श्रीलंका के जल आपूर्ति मंत्री जीवन थोंडमन ने कहा कि नौ क्षेत्रीय बागान कंपनियों ने बागान श्रमिकों को बढ़ी हुई दैनिक मजदूरी देने पर सहमति जताई है

 

श्रीलंका के जल आपूर्ति और संपदा अवसंरचना विकास मंत्री जीवन थोंडमन ने कहा है कि नौ क्षेत्रीय बागान कंपनियों ने बागान श्रमिकों को बढ़ी हुई दैनिक मजदूरी देने पर सहमति जताई है। संवाददाताओं से बातचीत में श्री थोंडमन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी कंपनियां मजदूरी देने पर सहमत होंगी। भारतीय मूल के तमिल बागान श्रमिकों ने दावा किया है कि पिछले कुछ वर्षों में मजदूरी में पर्याप्त वृद्धि नहीं हुई है।