मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 22, 2025 10:43 पूर्वाह्न

printer

श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने ईरान से भारतीय नागरिकों के साथ श्रीलंकाई नागरिकों को निकालने में, सहायता के लिए भारत सरकार का आभार व्‍यक्‍त किया

श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने ईरान से भारतीय नागरिकों के साथ श्रीलंकाई नागरिकों को निकालने में, सहायता के लिए भारत सरकार का आभार व्‍यक्‍त किया है। इसे “विचारशील कार्य” बताते हुए हेराथ ने कहा कि यह कदम श्रीलंका और भारत के बीच गहरे संबंधों और स्थायी साझेदारी को दर्शाता है।

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने भी भारत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एकजुटता के इस कार्य की श्रीलंका के लोगों ने गहराई से सराहना की है और यह दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का उदाहरण है।

 

    ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत के निकासी प्रयासों को हाल ही में दोनों सरकारों के औपचारिक अनुरोधों के बाद श्रीलंका और नेपाल के नागरिकों को शामिल करने के लिए विस्तारित किया गया था। तेहरान में भारतीय दूतावास अब इन पड़ोसी देशों के नागरिकों के लिए निकासी सहायता का समन्वय करेगा।

 

इस कदम को व्यापक रूप से संकट के समय में क्षेत्रीय सहयोग और मानवीय पहुंच के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि के रूप में देखा गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला