श्रीलंका आज बौद्ध कैलेंडर के सबसे पवित्र दिन वेसाक पोया और नुवारा एलिया में राज्य वेसाक उत्सव मना रहा है। यह कार्यक्रम गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और परिनिर्वाण की याद में मनाया जाता है। इसे पूरे द्वीप में गहरी आध्यात्मिक भक्ति और जीवंत सार्वजनिक प्रदर्शनों के साथ मनाया जा रहा है।
वेसाक उत्सव समारोह में शामिल होने के लिए श्रीलंका के नुवारा एलिया के पहाड़ी शहर में हजारों भक्त एकत्र हुए हैं। मंदिरों, सड़कों और घरों को बुद्ध के जीवन के दृश्यों को दर्शाते रंग-बिरंगे लालटेन और पंडालों से सजाया गया है। इसके अलावा विभिन्न वेसाक क्षेत्रों में भक्ति गीत गाए जा रहे हैं।
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने शनिवार को बौद्ध वर्ष 2569 के उपलक्ष्य में एक सप्ताह के उत्सव का शुभारंभ किया था। समारोह में पूरे द्वीप में साढ़े आठ हजार से अधिक अस्थायी स्टॉल पंजीकृत किए गए हैं। यह निःशुल्क भोजन और जलपान प्रदान कर रहे हैं।