अक्टूबर 23, 2025 2:09 अपराह्न

printer

श्री नारायण गुरु की शिक्षाएँ धर्म, जाति और पंथ की सीमाओं से परे हैं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि श्री नारायण गुरु की शिक्षाएँ धर्म, जाति और पंथ की सीमाओं से परे हैं। राष्ट्रपति ने आज वर्कला स्थित शिवगिरी मठ में केरल के आध्यात्मिक गुरु और समाज सुधारक श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने कहा कि श्री नारायण गुरु ने उत्पीड़ित समुदायों में साक्षरता, आत्मनिर्भरता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि श्री नारायण गुरु का संदेश आज की दुनिया में और भी अधिक प्रासंगिक हो जाता है।

 

राष्ट्रपति ने महासमाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मंत्री वी. एन. वासवन और वी. शिवनकुट्टी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम कोट्टायम में पलाई स्थित सेंट थॉमस कॉलेज के प्लेटिनम जयंती समारोह में शामिल होंगी। वह कल एर्नाकुलम में सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में भाग लेंगी।