मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

दिसम्बर 9, 2024 6:26 अपराह्न

printer

दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति यून सुक येओल के यात्रा करने पर प्रतिबंध

दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति यून सुक येओल के यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पिछले मंगलवार को उनके द्वारा की गई अल्पकालिक मार्शल लॉ की घोषणा के कारण, उनकी जांच की जा रही है, हालांकि मार्शल लॉ 6 घंटे बाद ही हटा दिया गया था।

 

यह प्रतिबंध न्याय मंत्रालय ने उच्च-रैंकिंग अधिकारियों के लिए भ्रष्टाचार जांच कार्यालय -सीआईओ के इस बारे में आदेश की घोषणा के बाद लगाया है।

 

स्थानीय मीडिया के अनुसार, यून को मार्शल लॉ की उनकी आश्चर्यजनक घोषणा के लिए पुलिस, अभियोजन पक्ष और सीआईओ द्वारा एक साथ की गई जांच में संदिग्ध के रूप में नामित किया गया है।

 

श्री यून इससे पहले उन पर लगे महाभियोग प्रस्ताव से बाल-बाल बच गए, क्योंकि उनकी सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी के सांसदों ने मतदान का बहिष्कार किया।