जुलाई 4, 2024 10:01 पूर्वाह्न | Amarnath Yatra | Jammu and Kashmir

printer

कश्मीर घाटी में श्री अमरनाथ वार्षिक तीर्थयात्रा सुचारु रूप से जारी

कश्मीर घाटी में श्री अमरनाथ वार्षिक तीर्थयात्रा सुचारु रूप से जारी है। तीर्थयात्री भगवान शिव के दर्शन के लिए दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा की ओर बढ़ रहे हैं। अमरनाथ यात्रा पिछले महीने की 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर समाप्त होगी, उस दिन रक्षाबंधन भी है।