अक्टूबर 18, 2024 7:33 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने पुंछ जिले में आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को पकड़ा

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आज पुंछ जिले में आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस ने संदिग्ध के पास से चार ग्रेनेड बरामद होने की पुष्टि की है। इसकी गिरफ्तारी सीमावर्ती जिले में हाल ही में हुई आतंकी घटनाओं को सुलझाने में एक बड़ी सफलता साबित हो सकती है। पुंछ पुलिस को संदेह है कि यह व्यक्ति हाल ही में पुंछ शहर और सुरनकोट कस्बे में हुए दो से तीन ग्रेनेड हमलों से जुड़ा हुआ है।

इस इलाके में हुऐ हमलों के बाद सुरक्षा उपाय और तलाशी अभियान बढ़ा दिए गए थे। संदिग्ध की गिरफ्तारी से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और हमलों से जुड़े किसी भी अतिरिक्त आतंकी कनेक्शन का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। जिले में सुरक्षा बल विशेष रूप से आतंकी घटनाओं की बाढ़ के मद्देनजर हाई अलर्ट पर हैं। संयुक्त अभियान को संवेदनशील सीमावर्ती जिले में आतंकवाद के प्रसार को रोकने में एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है। इस सम्‍बन्‍ध में अभी और अधिक विवरण सामने आने की उम्मीद है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला