नवम्बर 22, 2025 8:47 पूर्वाह्न | President Putin | Russia | Ukraine | US peace plan

printer

अगर यूक्रेन ने अमरीका की शांति योजना को अस्‍वीकार किया तो रूस की सेनाएं और आगे बढ़ेंगी: राष्ट्रपति पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन ने अमरीका की शांति योजना को अस्‍वीकार किया तो रूस की सेनाएं और आगे बढ़ेंगी। रूस की सुरक्षा परिषद की एक बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि इस समझौते को अंतिम शांतिपूर्ण समाधान के आधार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। श्री पुतिन ने कहा कि 28 सूत्रीय योजना पर अभी तक अमरीका के साथ विस्तार से चर्चा नहीं हुई है लेकिन मॉस्को को इसकी एक प्रति प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन इस योजना के खिलाफ है लेकिन यूक्रेन और यूरोपीय ताकतें इस वास्तविकता को नहीं समझती हैं कि रूस की सेनाएं यूक्रेन में आगे बढ़ रही हैं और शांति स्थापित होने तक आगे बढ़ती रहेंगी। 
 
इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमीर ज़ेलेंस्की ने भी चेतावनी दी कि उनका देश अमरीका की शांति योजना पर इसका समर्थन खोने का खतरा उठा रहा है। इससे पहले अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन को शांति योजना को स्वीकार करने के लिए एक सप्ताह की समय सीमा दी थी जो नाटो क्षेत्र और रूस के नियंत्रण वाले स्‍थानों की मान्यता पर रूस की प्रमुख मांगों का समर्थन करती है।
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला