दिसम्बर 23, 2025 7:42 अपराह्न

printer

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का हुआ निधन

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का आज रायपुर में निधन हो गया। वे लगभग 88 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्‍स-रायपुर में भर्ती थे। श्री शुक्‍ल ने आज शाम करीब पांच बजे अंतिम सांस ली।

श्री शुक्ल को हाल ही में प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें उनके उपन्यास दीवार में एक खिड़की के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला था। उनके काव्य संग्रह ‘लगभग जय हिंद’ और उपन्यास ‘नौकर की कमीज’ से उन्हें प्रसिद्धि मिली।

श्री शुक्ल पिछले पचास वर्षों से साहित्यिक लेखन में सक्रिय रूप से जुड़े थे। उनकी रचनाओं का कई भाषाओं में अनुवाद भी हो चुका है।