अक्टूबर 21, 2025 11:50 पूर्वाह्न

printer

ईरान के सर्वोच्च नेता ख़ामेनेई ने ट्रंप के परमाणु वार्ता प्रस्ताव को ठुकराया

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई ने परमाणु वार्ता फिर से शुरू करने के अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। साथ ही उन्‍होंने ट्रम्‍प के इस दावे को खारिज कर दिया कि अमरीका ने ईरान की परमाणु क्षमताओं को नष्ट कर दिया है।

 

जून में ईरान के परमाणु स्‍थलों को अमरीका और इस्राइल द्वारा निशाना बनाए जाने के 12 दिनों बाद अप्रत्‍यक्ष वार्ता के पांच दौर के पश्‍चात यह टिप्‍पणी की गई है।

 

ख़ामेनेई ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम में अमरीकी हस्तक्षेप की भी निंदा की और इसे अनुचित बताया। पश्चिमी दशों द्वारा ईरान पर गुप्त रूप से परमाणु हथियार बनाने का आरोप लगाया जाता रहा है, जबकि ईरान का कहना है कि उसका यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम नागरिक ऊर्जा उपयोग के लिए है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला