अप्रैल 3, 2025 8:41 पूर्वाह्न

printer

हैती में बढ़ती हिंसा से निपटने की कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प

 

हैती में बढ़ती हिंसा से निपटने की कार्रवाई की मांग करते हुए कल प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। यह प्रदर्शन नवंबर में संसद द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री एलिक्स डिडिएर फिल्स-ऐमे की सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। प्रदर्शन पहले शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ था, लेकिन अब यह हिंसक रूप ले चुका है। हथियारबंद प्रदर्शनकारी समूहों ने पोर्टौ-प्रिंस के अधिकांश हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार, एक महीने में साठ हजार से ज़्यादा लोगों ने अपने घर छोड दिए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला