प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाएंगे। श्री मोदी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। आकाशवाणी संवाददाता ने बताया कि प्रधानमंत्री सप्त मंदिर भी जाएंगे। ये मंदिर, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मिकी, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी से संबंधित है। इसके बाद प्रधानमंत्री का शेषावतार मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है।
प्रधानमंत्री माता अन्नपूर्णा मंदिर जाएंगे। वे राम दरबार गर्भगृह में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री रामलला गर्भ गृह में भी दर्शन करेंगे। लगभग दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री पवित्र श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे। ये मंदिर निर्माण के पूरा होने और राष्ट्र की एकता तथा पारंपरिक विरासत का उत्सव मनाने का प्रतीक है।