जनवरी 23, 2026 7:49 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री संग्रहालय ने आई.एन.एस. विक्रांत से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री संग्रहालय ने कल भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत, आई.एन.एस. विक्रांत के रणनीतिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया। यह प्रदर्शनी राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में आई.एन.एस. विक्रांत की भूमिका को दर्शाती है। प्रदर्शनी का उद्घाटन नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय के निदेशक अश्वनी लोहानी भी उपस्थिति थे।