अमरीका के राष्ट्रपति की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों की खातिर यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने का आग्रह किया है।
अलास्का में पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दिए गए इस पत्र में बच्चों पर संघर्ष के गंभीर प्रभाव को रेखांकित किया गया है और उन्हें हिंसा के “चक्र में फँसा हुआ” बताया गया है। मेलानिया ने इस बात पर ज़ोर दिया कि आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा माता-पिता और विश्व नेताओं की साझा ज़िम्मेदारी है।
रूस और यूक्रेन को लेकर अमरीकी विदेश नीति में यह उनका दूसरा दखल है। इससे पहले, उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प को यूक्रेन को सैन्य सहायता बढ़ाने और रूस के साथ कडा रुख अपनाने में अपनी भूमिका निभाई थी। पत्र का अंत तत्काल कार्रवाई के आह्वान के साथ हुआ, जिसमें पुतिन से देरी न करने का आग्रह किया गया।
हालाँकि मेलानिया शिखर सम्मेलन में मौजूद नहीं थीं लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन के साथ अपनी बैठक को उत्साह वर्धक बताया, लेकिन इस बैठक में कोई औपचारिक समझौता नहीं हो सका। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ ने मेलानिया को इस अपील के लिए धन्यवाद दिया। जिसमें उन्होंने बच्चों की हंसी को बहाल करने का आह्वान किया है।
संयुक्त राष्ट्र ने तीन साल से भी ज़्यादा समय से चल रहे युद्ध के कारण यूक्रेनी बच्चों की पीड़ा की निंदा की है। रूस ने दावा किया है कि वह युद्ध क्षेत्र में बच्चों की रक्षा कर रहा है।